फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हर समस्या का होगा हल: चंद्रपाल सिंह

हर समस्या का होगा हल: चंद्रपाल सिंह

Fri, 01 Sep 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हर समस्या का होगा हल: चंद्रपाल सिंह
हर समस्या का होगा हल : चंद्रपाल सिंह
विज्ञापन

सैफनी (रामपुर)। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह का कस्बे में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर जुलूस निकाला, इसके बाद जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ग और समाज के लोगों की सभी समस्याओं का हल किया जाएगा। कस्बे के निकट शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित कासमनगला गांव में कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर जुलूस की शुरुआत की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वागत के बाद बाजार स्थित हजरत शेख भूरे शाह मियां की दरगाह पर गुलपोशी की। उसके बाद बाजार के मैदान में हुई सभा की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने चांदी के मुकुट व फूलमालाओं से जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर गांव में हर वर्ग व समाज के लिए विकास कार्य होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार संबंधित व अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। सभा का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस मौके पर अमर सिंह जोशी, अरविंद चौहान, मुख्तार हुसैन, मौलाना अतिकुर्रहमान, मेहर अली, संजीव जोशी, राजा जोशी, प्रहलाद सिंह, रामऔतार, श्यामलाल, सुशील, मंजू व लखपत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed