फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   18thousand quesek water released in kosi

कोसी नदी में छोड़ा गया 18 हजार क्यूसेक पानी,प्रशासन अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:31 AM IST
सार

रामनगर बैराज से रविवार को कोसी नदी में 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश के चलते रामनगर बैराज पानी छोड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।प्रशासन ने नदी किनारे गांव में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
18thousand quesek water released in kosi

विस्तार

सैदनगर। रामनगर बैराज से रविवार को कोसी नदी में 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बैराज से छोड़ा गया पानी सोमवार की सुबह तक रामपुर की सीमा में पहुंच जाएगा। पानी छोड़े जाने की वजह से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर नदी के किनारे स्थित गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश के चलते रामनगर बैराज पानी छोड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को दोपहर के वक्त दो बार में कोसी नदी में रामनगर बैराज से लगभग 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश के कारण पानी और छोड़े जाने की संभावना है। प्रशासन ने नदी किनारे गांव में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। उधर अजीम नगर पुलिस ने भी लालपुर बैराज पर निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने प्रानपुर पहुंचकर कोसी नदी के जलस्तर का जाएजा लिया। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed