फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   डेंगू का कहर बढ़ा, 14 से ज्यादा भरती

डेंगू का कहर बढ़ा, 14 से ज्यादा भरती

Mon, 16 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
डेंगू का कहर बढ़ा, 14 से ज्यादा भरती

विज्ञापन
डेंगू का कहर बढ़ा, 14 से ज्यादा भर्ती
स्वार/रामपुर। जिले में बदलते मौसम के साथ ही डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। डेंगू के बढ़ते कहर का असर अस्पतालों और ग्रामीण इलाकों में स्थित सीएचसी पर साफ देखा जा रहा है। स्वार में 12 से अधिक मरीज सीएचसी में भर्ती है जबकि कई मरीज उत्तराखंड के निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग टीम भी सक्रिय हो गई हैं। टीमों ने संक्रामक रोग की रोकथाम के लिये डेरा डाल लिया है। और वह घर घर जाकर मरीजों की जांच में जुटे हैं।

मौसम बदलते ही संक्रामक रोगों ने जिले भर में अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। डेंगू के साथ ही बुखार के तमाम मरीज जिला अस्पताल व निजी चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे हैं,जिससे दिक्कत लगातार बढ़ रही है। रविवार को भी जिला अस्पता लमें बुखार के पचास से ज्यादा मरीज पहुंचे,जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा स्वार नगर के मोहल्ला खास स्वार में डेंगू, वायरल बुखार जैसी बीमारी ने दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है जबकि कई लोग वायरल बुखार से पीड़ित है। यहीं हाल ग्रामीण क्षेत्रों का है। शनिवार की रात्रि एवं रविवार की प्रात: मोहल्ला खास स्वार सहित ग्रामीण क्षेत्र से डेंगू आशंकित मरीजों की सीएचसी पर भीड़ उमड़ आई। नगर के मोहल्ला स्वार खास निवासी नरोत्तम की पत्नी शकुंतला, ताहिर की बेटी निशा, नजाकत , आरिफ , अरुण सहित एक ही परिवार के बाबू खां के बेटे शानू, बेटी शमा, फरहान, भूकापुर निवासी महसर जहां पत्नी शफी अहमद, मिलक असद खंां निवासी समीर अहमद , जालफनगला निवासी सलीम को डेंगू की आशंका के चलते सीएचसी में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed