{"_id":"59cbf31a4f1c1baf538b4bcd","slug":"171506538266-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी योजना से बाहर हो सकते हैं 35 हजार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी योजना से बाहर हो सकते हैं 35 हजार किसान
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी योजना से बाहर हो सकते हैं 35 हजार किसान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। जिले के 35 हजार किसानों ने अपने बैंक खातों को आधार नंबर से नहीं जोड़ा है। जिससे कर्जमाफी योजना में इनको लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि जल्द से जल्द अपने खातों को आधार से जोड़ लें नहीं तो योजना से वंचित रहना पड़ सकता है।
किसान कर्जमाफी योजना के तहत पहले चरण में 19 हजार किसानों का कर्ज माफ हो चुका है,जबकि इतने ही किसानों का कर्ज दूसरे चरण में माफ होने की संभावना जताई जा रही है। जिले में करीब 1.12 लाख किसानों को कर्जमाफी के लिए चिन्हित किया जा चुका है। शासन की योजना है कि जिन किसानों के बैंक खाते आधार से जुड़े होंगे केवल उन्हीं को इस योजना का पात्र किसान माना जाएगा। अभी तक के सर्वे के मुताबिक जिले में 35 हजार किसानों के बैंक खातों को आधार से नहीं जोड़ा गया है। लिहाजा अब इनको जोर का झटका लग सकता है। कर्जमाफी स्कीम के लाभ से इनको वंचित किया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार कुशवाह ने बताया फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत पात्र कृृषकों में से 35019 कृृषकों द्वारा अब तक आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा चलायी जा रही फसल ऋण मोचन योजना, फसल बीमा योजना के साथ ही समस्त प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल उन्ही पात्रों को दिया जायेगा जिन्होंने अपने आधार कार्ड
को बैंक खातों से लिंक करा दिया है। कहा कि जिन कृृषकों ने अपने आधार कार्ड को बैंक खातों से लिंक नहीं कराया है वह तत्काल आधार लिंक करा दें जिससे उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।