फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सड़क बंद, वाहन क्षतिग्रस्त, स्कूल में घुसा मलबा

सड़क बंद, वाहन क्षतिग्रस्त, स्कूल में घुसा मलबा

Wed, 07 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क बंद, वाहन क्षतिग्रस्त, स्कूल में घुसा मलबा
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

क्षेत्र रामपुर में मंगलवार देर शाम हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा कई वाहनों और भवनों को भी क्षति हुई। ओलावृष्टि और बारिश के चलते रामपुर-ब्रौ मार्ग कई घंटों तक बंद रहा। ओलावृष्टि से एनएच पांच और रामपुर-ब्रौ मार्ग पर कई वाहनों के शीशे टूट गए। बारिश के कारण छात्रा स्कूल रामपुर में मलबा और पानी घुस गया। इससे स्कूल में दाखिला लेने आई सैकड़ों छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्कूल के ऊपर चट्टानें गिरने का खतरा बना रहता है। एसएमसी और स्कूल प्रशासन ने इस समस्या से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद को कई बार अवगत कराया। लेकिन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कोई गंभीर नहीं है। स्कूल के साथ लोक निर्माण विभाग ने कई टन रोड़ी और रेत इकट्ठा कर रखा था, जो तेज बारिश के कारण सड़क और स्कूल परिसर में बिखर गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) के प्रधानाचार्य मेहर चंद ठाकुर ने कहा कि अभी तो बरसात का मौसम शुरू नहीं हुआ है। इससे पहले ही बारिश ने स्कूल को नुकसान कर दिया है। कहा कि सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग यहां सुरक्षा के लिहाज से उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed