फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   15teachers found absent

निरीक्षण में 15 शिक्षक नदारद मिले

Sat, 10 Nov 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
15teachers found absent
शाहबाद क्षेत्र के ऊंचा गांव प्राथमिक विद्यालय में लटका ताला।

विज्ञापन
 शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में स्कूल खुलने के बाबजूद भी शिक्षक नदारद रहे। ऊंचागांव के प्राथमिक व माडल पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के न आने के कारण ताला लटका रहा। स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले 15 शिक्षकों को खंड शिक्षाधिकारी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।        

 छोटी दीपावली के दिन से परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। दीपावली व भैयादूज का त्योहार शुक्रवार को निपट जाने के बाद शनिवार को परिषदीय विद्यालय खोले गए थे। लेकिन ऊंचागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में दोपहर के ग्यारह बजे तक कोई भी शिक्षक ताला खोलने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इसी प्रांगण में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल का ताला खुलवाकर स्कूल में पढ़ने आए बच्चो को बिठाया। इस स्कूल में तीन शिक्षक तैनात है। ऊंचागांव में प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बराबर में ही माडल पब्लिक स्कूल है।  इसमें एक शिक्षिका तैनात है।लेकिन वह भी स्कूल से अनुपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विद्यालय में पढ़ने आए बच्चों को भी उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक ने ताला खोलकर स्कूल में बिठाया। टांडा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक महेश कुमार अनुपस्थित रहे। इसी तरह से टांडा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालाय में शिक्षक हरीश गौरव अनुपस्थित पाए गए। 


गुजरैला प्राथमिक विद्यालय में सात शिक्षक तैनात है। जिनमें से राजेंद्रए मीरा आर्या, सुरेश, नेमवती, निर्मेश अनुपस्थित रहे। चंदपुरा सालिस गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को दोपहर के एक बजकर 40 मिनट पर ताला लटका पाया गया। इस विद्यालय में तीन शिक्षक तैनात है। खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि विद्यालयों से अनुपस्थित रहने वाले लापरवाह 15 शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जबाब न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed