फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   प्रकृति के संरक्षण के आगे आएं समाज के लोग: आन्जनेय

प्रकृति के संरक्षण के आगे आएं समाज के लोग: आन्जनेय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रकृति के संरक्षण के आगे आएं समाज के लोग: आन्जनेय

विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ कर हम मानव अस्तित्व को खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आना होगा और सकारात्मक कार्यों के साथ पेड़ पौधों और जमीन को संरक्षित करना होगा।

हाइवे स्थित एक होटल में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गनाजेशन का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह, बाल संरक्षक आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता, पर्यावरण प्रोफेसर डॉ. मधु वत्स, संगठन के वर्ल्ड प्रेसीडेंट नेम सिंह प्रेमी, संरक्षक एवं जिलाधिकारी की पत्नी गरिमा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में इस तरह के संगठन होने चाहिए, जो समाज के हित में बिना किसी स्वार्थ के कार्य करें। उन्होंने समाज में निचले स्तर तक काम करने की सलाह दी। कहा कि शहर का विकास सुंदर मॉल, मकान आदि बनाने से नहीं होता, विकास के लिए स्वच्छ वातावरण, खुली हवा, साफ पानी, स्वच्छता चाहिए, जिसके लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना होगा। हम सभी को सजग रहना होगा, क्योंकि जिस तरह से समाज में कुरीतियों वाली सोच चल रही है उससे आने वाली पीढ़ियों को न तो स्वच्छ हवा मिल पाएगी औरन पानी मिल पाएगा। खाने को भोजन नहीं मिल पाएगा। हर व्यक्ति विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति से खिलवाड़ करने पर लगा हुआ है। हमें उस सोच को बदलना होगा। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण पर जोर दिया। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता कहा कि यह संगठन रामपुर में जिस तरह से काम कर रहा है, वह काबिले तारीफ है। पर्यावरणविद डॉ. मधु वत्स ने कहा कि पीपल के पेड़ के साथ साथ बरगद के पौधे का भी रोपण किया जाना चाहिए। कहा की जरूरी नहीं है कि पीपल का पेड़ भी हर व्यक्ति लगाए, खुमानी और खजूर के पेड़ भी घर में और उसके आसपास लगाए जा सकते हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम पांच पौधों का रोपण करने की अपील की। जिलाधिकारी की पत्नी गरिमा आंजनेय सिंह ने संगठन की संरक्षिका के रूप में सदस्यता ग्रहण की तथा भविष्य में आईएचआरओ को सही मार्गदर्शन देने का निर्णय लिया। वर्ल्ड प्रेसिडेंट डॉ. नेम सिंह प्रेमीं ने रामपुर की इकाई ने पिछले एक साल में जितने कार्य किए हैं, वह एक मिसाल है। कार्यक्रम में सौ नए लोग संगठन से जुड़े और उन्हें शपथ दिलाई गई। भूखों के लिए निशुल्क भोजन के शिविर लगाने वाले राजकपूर, डीएमए की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन तोमर, चिकित्सक डॉ. किशोरी लाल, अंशुल टंडन, प्रतीक शर्मा, धर्मवीर मित्तल, गुरुकुल राठौड़ों के अध्यक्ष राजकुमार माहेश्वरी को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रीय सचिव अभय गुप्ता ने पिछले एक वर्ष में किए कार्य एवं अगले वर्ष करने वाले कार्यों की योजना बताई। जनरल सेक्रेटरी अंकित अग्रवाल, कपिल गुप्ता, पीके राजपूत, समीर वात्सल्य, डॉ.शशांक गुप्ता, शिखर अग्रवाल, महेश गुप्ता, अभिषेक कुमार, पारूल गुप्ता, अलका जैन, संजीव वर्मा, डॉ. सुधीर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed