फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बूथों पर उपलब्ध कराई जाएं सभी मूलभूत सुविधाएं

बूथों पर उपलब्ध कराई जाएं सभी मूलभूत सुविधाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
बूथों पर उपलब्ध कराई जाएं सभी मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराए जाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। निर्वाचन की तैयारियों के प्रत्येक स्तर की मानीटरिंग भी की जा रही है। बूथों पर सभी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के भ्रमण के उपरान्त चिन्हित की गई कमियों को भी गम्भीरता से लेते हुए कमियों को दूर कराने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारी, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ विकास भवन सभागार में बूथों पर बेसिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्मिक प्रशिक्षण, निर्वाचन लेखन सामग्री, डाक मतपत्र, मतदान एवं मतगणना से सम्बन्धित बैरिकेटिंग, वीडियोग्राफी, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया एवं कम्युनिकेशन, कंट्रोल रूम आदि के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आदर्श आचार संहिता को सर्वोच्च प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए तथा कहा कि ऐसे मामले जिनमें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की पुष्टि होती है उनमें दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्वीप के अन्तर्गत दिए गए निर्देशों के अनुपालन की संतोषजनक स्थिति न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक स्वीप सम्बन्धी अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करें। महिला एवं दिव्यांग मतदाताओं की जनजागरूकता रैली आयोजित कराएं साथ ही छात्रों के माध्यम से अभिभावकों को पत्र लिखकर मतदान करने हेतु अपील भी की जाए। सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदान स्थलों पर एएमएफ सुविधाओं का स्थलीय सत्यापन अवश्य कर लें। यदि निर्वाचन के दौरान मतदान स्थलों पर कमी पाई जाती है तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वार द्वारा बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के ही बैठक में अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्मिक को अपरिहार्य एवं विषम परिस्थितियों को छोड़कर निर्वाचन कार्य से मुक्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं अन्य निर्वाचन प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed