{"_id":"5c743d6abdec224c8b1b08b4","slug":"151551121770-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में बराबर में रखे दो ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। चंद मिनट में ही ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, देर रात तक ट्रांसफार्मर बदलने का काम होता रहा। इस बीच बिजली न आने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली विभाग तकनीकी खामियों से जूझ रहा है। ऐसे में अक्सर ओवरलोडिंग व अन्य कारणों से फाल्ट होते रहते हैं। सोमवार को भी हुआ। सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र के राधा तिराहे पर बिजली विभाग के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें एक चार सौ केवीए का है, जबकि दूसरा ढाई सौ केवीए का है। अचानक ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया, जिससे आग लग गई। तेल निकलने के बाद आग दूसरे ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई। चंद मिनट में ही आग ने भीषण रूप ले लिया। इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। यदि इसमें कोताही बरती जाती, तो आसपास की दुकानों तक यह आग फैल सकती थी, लेकिन सजगता की वजह से ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं, ट्रांसफार्मरों के फुंकने की वजह से पूरे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता बलदेव सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम शुरु कर दिया गया है।