{"_id":"59e38a0d4f1c1b6f548b7a20","slug":"151508084237-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला का प्रतिनिधित्व करेगा कुंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला का प्रतिनिधित्व करेगा कुंदन
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डंसा के छात्र कुंदन शर्मा पुत्र प्यारे लाल शर्मा सर्वे रिपोर्ट प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करेगा। उसके चयन से स्कूल व गांव में खुशी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में आयोजित बाल विज्ञान प्रतियोगिता में कुंदन शर्मा की सर्वे रिपोर्ट ने सबको पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उसका चयन किया गया। डंसा स्कूल के विज्ञान अध्यापक जगदेव शर्मा ने बताया कि छात्र ने प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इस प्रतियोगिता में स्कूल की नताशा मेहता, दिव्या नेगी और निशिकांत ने भी भाग लिया था। प्रधानाचार्य बीएल नेगी व अन्य अध्यापकों ने छात्र को बधाई दी है।