फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भ्रष्टाचार में घिरे इंसपेक्टर सिविल लाइंस सस्पेंड

भ्रष्टाचार में घिरे इंसपेक्टर सिविल लाइंस सस्पेंड

Wed, 11 Oct 2017 12:55 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में घिरे इंसपेक्टर सिविल लाइंस सस्पेंड
भ्रष्टाचार में घिरे दरोगा को किया निलंबित
विज्ञापन

रामपुर। भ्रष्टाचार के आरोप में दरोगा सिविल लाइंस बृज किशोर मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। जबकि उनके स्थान पर अब आशीष शुक्ला को सिविल लाइंस कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने मिलकखानम दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही अजीमनगर के एसओ को भी बदल दिया गया है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी बृज किशोर मिश्रा पिछले काफी समय से विवादों में घिरे रहे हैं। कुछ दिन पहले अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों की गिरफ्तारी के मामले में भी उनकी भूमिका पर सवालिया निशान लगे थे। इसके अलावा और भी भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतें एसपी को मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने इंसपेक्टर सिविल ला इंस बृज किशोर मिश्रा को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर उन्होंने अपने पीआरओ आशीष शुक्ला को सिविल लाइंस थाने का प्रभारी बनाया है। एसपी ने इसके अलावा अजीमनगर थानाध्यक्ष जीत सिंह को भी हटा दिया है। जीत सिंह के स्थान पर सैदनगर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह को थानाध्यक्ष बनाया है,जबकि जीत सिंह को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा मिलकखानम थानाध्यक्ष वहीद खां को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात अमित मान को मिलक खानम का थानाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed