फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 year old marriage broke after getting trapped in love trap

इश्क में पागल: शादी के 15 साल बाद प्रेमी के साथ चली गई महिला, एक बेटे को पति के घर छोड़ा, दूसरे को साथ ले गई

Tue, 28 May 2024 06:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2024 06:03 AM IST
सार

रामपुर में एक विवाहिता पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने को चली गई। एक बेटे को वह पति के घर जबकि दूसरे को अपने साथ ले गई। अब परेशान पति ने पुलिस से गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
15 year old marriage broke after getting trapped in love trap
रामपुर पुलिस कर रही मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 साल पहले शादी के बंधन में बंधे एक दंपती के जीवन में प्रेम प्रसंग ने दरार डाल दी। पति का कहना है कि वह प्रेम प्रसंग के चलते उसे छोड़कर रुद्रपुर चली गई। पति उसे रोकने के लिए मिन्नतें करता रहा, लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन


महिला अपने साथ 12 वर्षीय बेटे को ले गई, जबकि पति के पास 10 वर्षीय बेटा छोड़ गई। शाहबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 15 साल पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी महिला से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कई सालों तक सब कुछ ठीक चला। इस दौरान दंपती के दो बेटे भी हुए। मजदूरी करने के लिए करीब ढाई साल पहले युवक अपनी पत्नी के साथ रुद्रपुर गया था।

पति का आरोप है कि रुद्रपुर में ही उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग किसी और से हो गया था। इसके बाद पत्नी गांव में रहने से इन्कार करने लगी और रुद्रपुर में रहने की जिद पर अड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। इसके बाद पत्नी ने पुलिस से रुद्रपुर जाने की गुहार लगाई थी। रविवार देर शाम को महिला के मिलने वाले कुछ संबंधी रुद्रपुर से शाहबाद कोतवाली पहुंचे।

जिसके बाद शाहबाद पुलिस युवक के गांव पहुंची और महिला को गांव से गाड़ी में बैठाकर ले आई। इस बीच युवक अपनी पत्नी को रोकने के लिए काफी मिन्नतें करता रहा, लेकिन उसने पति की बात नहीं मानी।


युवक ने बताया कि उसकी पत्नी दस वर्षीय बेटे को छोड़कर 12 साल के बेटे को साथ ले गई है। पत्नी के जाने से युवक सदमे में है। उसने कहा कि अभी तक उनका तलाक नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed