{"_id":"61462f998ebc3e83b5414881","slug":"14-students-left-exam-rampur-news-mbd4031547120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन हाईस्कूल के 14 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंक सुधार परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन हाईस्कूल के 14 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंक सुधार परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह आठ बजे से जिले भर के आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा शुरु होने से पहले ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरु कर दिया था। परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार कराई गई थी। पहले दिन की परीक्षा में 121 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 107 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 14 परीक्षार्थियों ने पहले दिन परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर छह जोनल मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। तीन सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया शनिवार को पहले दिन की परीक्षा में कोई भी अभ्यर्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा जा सका। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा कराई गई।