फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   14 students left exam

पहले दिन हाईस्कूल के 14 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंक सुधार परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
14 students left exam
रामपुर। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह आठ बजे से जिले भर के आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा शुरु होने से पहले ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरु कर दिया था। परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार कराई गई थी। पहले दिन की परीक्षा में 121 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 107 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 14 परीक्षार्थियों ने पहले दिन परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर छह जोनल मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। तीन सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया शनिवार को पहले दिन की परीक्षा में कोई भी अभ्यर्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा जा सका। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed