फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सर्विस स्टेशनों पर छापेमारी करेगी नगर पालिका

सर्विस स्टेशनों पर छापेमारी करेगी नगर पालिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
सर्विस स्टेशनों पर छापेमारी करेगी नगर पालिका

विज्ञापन
रामपुर। लोगों के पीने वाले पानी का उपयोग सर्विस स्टेशनों पर वाहनों की धुलाई के लिए किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की जनता को काफी परेशानियां हो रही हैं। ऐसे में अब नगर पालिका की ओर से सर्विस स्टेशनों पर शिकंजा कसा जाएगा। छापेमारी की जाएगी। अवैध रूप से पानी का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
समाजवादी सरकार में शहरवासियों को शुद्घ पेयजल मुहैया कराने के लिए तमाम प्रयास किए गए थे। शहर में बड़े पैमाने पर ओवरहेड टैंकों के निर्माण के साथ ही पानी की पाइप लाइन भी बिछाई गई थी, जिसके जरिए लोगों ने पानी के कनेक्शन करा लिए। इसी के जरिए लोग पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच शहर में कुछ सर्विस स्टेशनों पर पीने के इस पानी का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। सर्विस स्टेशनों ने नगर पालिका की ही पाइप लाइन से गलत तरीके से पानी के कनेक्शन जोड़ लिए और अवैध तरीके से उपयोग कर रहे हैं। वाहनों की धुलाई कर कमाई की जा रही है। कई क्षेत्रों में तो पानी की टंकी भरने के कुछ ही घंटों के अंतराल पर खाली हो जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से छापेमारी की जाएगी। सर्विस स्टेशनों को चेक किया जाएगा। यदि किसी भी सर्विस स्टेशन पर पानी का गलत तरीके से प्रयोग होता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed