{"_id":"5ace61714f1c1b4a3e8b49a5","slug":"131523474801-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके भोजन में मिल रहा मिलावट का जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके भोजन में मिल रहा मिलावट का जहर
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी थाली में परोसा जा रहा मिलावटी खाना
रामपुर।
अगर आप दूध पीकर ये सोच रहे हैं कि यह सेहत बनाएगा या आपकी सब्जी और दाल में लगने वाला मिर्च का छौंक या हल्दी आपको स्वाद देगी तो आप गलत हैं। मिलावट खोरों ने आपकी थाली से लेकर दूध के गिलास तक में मिलावट कर दी है। आपके भोजन में मिलावट का जहर घोला जा रहा है। आटा, दाल और चावलों तक में मिलावट की जा रही है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी मिलावट खोर लोगों की जिदंगी से खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं।
पिछले एक साल में जिले में करीब 305 नमूने विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए। इनमें से करीब आधे से कुछ कम यानी 146 नमूने जांच में फेल हो गए। इन सभी के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। 92 मामलों में जुर्माना लगाया गया और वसूली की गई लेकिन इसके बाद भी मिलावटखोर सेहत से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। विभाग इन सख्त कार्रवाई करने का दावा कर रहा है लेकिन लगता नहीं कि विभाग का भय भी उनमें बचा है।