फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कांवड़ियों के रंग में रंगा हाईवे, दिन भर महादेव के जयघोष गूंजे

कांवड़ियों के रंग में रंगा हाईवे, दिन भर महादेव के जयघोष गूंजे

Mon, 31 Jul 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों के रंग में रंगा हाईवे, दिन भर महादेव के जयघोष गूंजे
कांवड़ियों के रंग में रंगा हाईवे, दिन भर महादेव के जयघोष गूंजे
विज्ञापन

रामपुर। सावन के चौथे सोमवार से पहले पूरा हाईवे कांवड़ियों के रंग में रंग गया। दूर-दूर तक बस कांवड़िये ही दिखाई दे रहे थे। महादेव के जयघोष और भजनों पर झूमते हुए कांवड़िये देर रात तक नगर से गुजरते रहे। इस दौरान कई स्थानों पर सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें कांवड़ियों की सेवा कर जलपान कराया गया। कुछ शिविरों में चिकित्सीय सेवाएं भी दी गईं।

देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए सावन माह किसी पर्व से कम नहीं होता। सावन माह के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए रविवार को हजारों की संख्या में कांवड़िये नगर से गुजरे। सुबह से ही कांवड़ियों के हाईवे से गुजरने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो कि देर रात तक चलता रहा। बोल बम तड़क बम, जयकारा वीर बजरंगी हर हर महादेव के जयघोषों के साथ कांवड़िये पूरे दिन हाईवे से गुजरे। कांवड़ियों ने मंसूरपुर बाईपास, फोटो चुंगी, अंबेडकर पार्क, विकास भवन के निकट, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, दुर्गनगला बाईपास, धमोरा समेत कई स्थानों पर विश्राम किया। इस दौरान कांवड़ियों ने वाहन पर बज रहे डीजे पर जमकर डांस किया। महादेव के जयघोष लगाते हुए कांवड़िये शिव भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed