{"_id":"595bcafe4f1c1bdd098b4a10","slug":"131499187966-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर के 485 लोगों को मिले नौतोड़ पट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर के 485 लोगों को मिले नौतोड़ पट्टे
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ(किन्नौर)।
प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को रिकांगपिओ के रामलीला मैदान में पूह, कल्पा व निचार उपमंडल के लगभग 485 लोगों को नौतोड़ के पट्टे एक समारोह आयोजित कर वितरित किए।
इस अवसर पर नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्रो में नौतोड़ पट्टे प्रदान करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। इसके चलते सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के विकास के वास्ते नौतोड़ पट्टे प्रदान करने का वादा किया है। जो अब पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नौतोड़ के पट्टे किन्नौर जिले में उनके स्वयं के दृढ़ निश्चय और प्रयासों से यह सफलता प्राप्त हुई है। नेगी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का विशेष आभार प्रकट किया, जिन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में दो वर्ष के लिए नौतोड़ बहाल की थी। उन्होंने उपायुक्त किन्नौर डॉ. नरेश कुमार लट्ठ, राजस्व विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों के दिए गए सहयोग की भी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने बैठो-नाग-यंग स्पोर्ट्स क्लब यंगपा को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर दस हजार रुपये देने की भी घोषणा की।