फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   प्रत्याशी चुनाव के लिए 23 तक भरें नामांकन

प्रत्याशी चुनाव के लिए 23 तक भरें नामांकन

Sun, 15 Oct 2017 09:55 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी चुनाव के लिए 23 तक भरें नामांकन
रामपुर बुशहर/आनी। 66 रामपुर (अनुसूचित जाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन की तिथि राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने जारी कर दी है। रिटर्निग ऑफिसर (एसडीएम) रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भारत का नागरिक जो 1-1-1017 को 25 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, वे प्रत्याशी के लिए अपना नामांकन 16 से 23 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक एसडीएम कार्यालय में भर सकता हैं। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को दोपहर 11 बजे नामांकनों की जांच की जाएगी। 26 अक्तूबर को दोपहर बजे अपना नाम वास ले सकते हैं। मतदान नौ नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

उधर, 25-आनी (अनुसूचित जाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य निर्वाचन-2017 में होने वाले निर्वाचन के लिए 15-10-2017 को राज्यपाल की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। एसडीएम आनी एवं रिटर्निंग अधिकारी पंकज शर्मा ने यह बात कही। कहा कि वह व्यक्ति जो भारत का नागरिक हो व 1-1-2017 और 25 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो वह चुनाव में उम्मीदवार के लिए अपना नामांकन दिनांक 16-10-2017 से 23-10-2017 तक अवकाश वाले दिनो को छोड़कर प्रात: 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अधो हस्ताक्षरी के कार्यालय में जमा कर सकता है। 24-10-2017 को दोपहर 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 26-10-2017 दोपहर तीन बजे तक यदि कोई अभ्यर्थी नाम वापिस लेना चाहे तो नामांकन वापिस ले सकता है। मतदान दिनांक 9-11-2017 को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed