{"_id":"59da4e934f1c1b9e678b4bcf","slug":"121507479187-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा चांद मुझे आया है नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा चांद मुझे आया है नजर
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
रामपुर और आसपास क्षेत्रों में महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। महिलाओं ने रविवार को भी बाजार में खरीदारी की। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में जाकर देव-देवता से पति और परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा कई लड़कियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखा।
किसी ने पहली बार तो किसी ने दूसरी बार व्रत रखा। रात को चांद का दीदार करने के बाद व्रत खोला। जब महिलाएं सजकर व्रत खोलने के लिए सफेद ढांक में इकट्ठी हुई तो लगा एक साथ कई चांद जमीन पर उतर आए हैं। इससे पहले महिलाओं ने सध धज कर शाम को पूजा-अर्चना की। उन्हाेंने एक-दूसरे को करवाचौथ की बधाई दी। क्षेत्र की महिलाओं मंजू, धनेश्वरी, लीला देवी, सुनीता देवी, बीना, रीनू देवी, शशि मल्होत्रा, शिक्षा देवी, पूजा गुप्ता, पुष्पा देवी, भागीरथी, बिमला देवी, ममता, शांता देवी, रचना देवी, प्रमिला, कमलेश आदि ने कहा कि उन्होंने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है, जिसे वे अपना सौभाग्य मानती हैं। वे हर वर्ष पूरे विधिविधान के साथ इस व्रत को करती हैं। अपने परिवार की खुशहाली के लिए इस दिन वे मंदिर जाती हैं। महिलाओं ने कहा कि इसके लिए वे कई दिन पहले से तैयारी शुरू करती हैं। करवाचौथ को लेकर उनमें खासा उत्साह रहता है। इसका वे पूरा साल इंतजार करती हैं। रामपुर के महिषासुर मंदिर, अयोध्या नाथ मंदिर, सफेद ढांक में महिलाओं ने चांद को देखा। इसके बाद पति ने अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया।