फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   12 km will be built for voter awareness. human chain of

Rampur News: मतदाता जागरूकता के लिए बनेगी 12 किमी. की मानव शृंखला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
12 km will be built for voter awareness. human chain of
रामपुर। वोटरों को जागरूक करने के लिए आठ अप्रैल को शहर में 12 किलोमीटर की मानव शृंखला बनाई जाएगी। मानव शृंखला में 12 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के साथ ही स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई है।वोटरों को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अब आठ अप्रैल को शहर में मानव शृंखला बनाई जाएगी। मानव शृंखला डीएम आवास से शुरू होगी जो कि जौहर रोड, राजद्वारा मिस्टन गंज, किला पूर्वी गेट, बाजार नसरुल्ला खां रोड,कोतवाली, नगर पालिका, शाहबाद गेट, शौकत अली रोड और राधा रोड पर संपन्न होगी।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज की शिक्षिका तृप्ति माहौर ने बताया कि कार्यक्रम में हर विद्यालय से दो सौ छात्रों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन हुई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रभारियों को मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मतदान की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र बोरा, प्राचार्य शारीरिक शिक्षा व प्रशिक्षण महाविद्यालय जमील अहमद, प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज संगीता गुप्ता, डायट प्रवक्ता दिवाकर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed