फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सामरा को मिला पशु औषधालय भवन

सामरा को मिला पशु औषधालय भवन

Sat, 12 Aug 2017 10:13 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
सामरा को मिला पशु औषधालय भवन
रोहडू।
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत मुख्यालय को इस कार्यकाल में सड़क से जोड़ा गया है। कांग्रेस ने सभी पंचायतों में समान विकास किया है। रोहित ठाकुर ने सामरा गांव में शनिवार को 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषधालय भवन का लोकार्पण किया। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र गुजांदली के भवन का शिलान्यास किया।

विधायक ने कहा कि इससे गुजांदली, तुनाधार, चरोट, खमारली धार, बाग धार, दरोटी गांव के लगभग 2000 लोग लाभान्वित होंगे। स्थानीय निवासी बलदेव सिंह चौहान ने उप स्वास्थ्य केंद्र गुजांदली भवन के लिए जमीन दान स्वरूप भेंट की। उन्होंने कहा कि सात करोड़ रुपये की लागत से महेंदली-टिक्कर सड़क को स्तरोन्नत किया जाएगा। 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सामरा हंसटाड़ी बहाव पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने देवरी घाट मिडिल स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाने की घोषणा की। देवरी घाट में पक्का रास्ता बनाने के लिए एक लाख रुपये मंजूर करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श कृषि ग्राम योजना में 140 लाख रुपये व्यय हुए, जिससे 750 किसान लाभान्वित किए गए। रोहित ठाकुर के साथ कांग्रेस मंडल के पदाधिकारी सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed