{"_id":"597dfee64f1c1bb8028b45c6","slug":"11501429478-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें खस्ताहाल, नदी का जल स्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें खस्ताहाल, नदी का जल स्तर बढ़ा
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
क्षेत्र में शनिवार रात से लगातार बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों की हालत खराब हो गई है। बारिश से सेब तुड़ान की रफ्तार थम गई। लगातार बारिश के कारण पब्बर नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बारिश के बाद टिक्कर से वाया नारकंडा सड़क पर आधा फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। खराब सड़क पर छोटे वाहन चलाने में अधिक परेशानी हो रही है।
शिमला मुख्य सड़क पर निहारी में लगातार जाम लग रहा। डोडरा क्वार सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो चुकी। लढोट से क्वार तक सड़क दलदल हो गई है। धमवाडी से तांगणू के बीच कीचड़ भरने से सड़क खराब हो गई। सेब सीजन से पहले मुख्य सड़कों की खस्ता हालत बागवानों की चिंता बढ़ा रही है। सब्जी मंडी रोहड़ू में रविवार को सेब की नाम मात्र पेटियां ही पहुंचीं। करीब 18 घंटे से लगातार बारिश के बाद पब्बर नदी का जल स्तर बढ़ गया है। नदी का जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव समोली, मांदली, संदौर को भी खतरा बना रहता है। इससे पहले बरसात के दौरान नदी का जल स्तर बढ़ने से इन क्षेत्र के लोगों का नुकसान हो चुका है। उधर, लोनिवि के एसई जितेंद्र धीमान ने कहा कि अधिक बारिश से गांव की सड़कों को नुकसान जरूर हुआ पर अभी तक किसी सड़क के बंद होने की सूचना नहीं है। उधर, एसडीएम घनश्याम दास शर्मा ने कहा कि बारिश से अभी तक किसी बडे़ नुकसान की कई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों को पहले निर्देश जारी किए गए हैं कि बरसात में नुकसान की सूचना तुरंत सांझा करें।
बिजली गुल, ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप
रोहड़ू में रविवार दोपहर करीब दो बजे से बिजली गुल है। इससे पहले पूरा दिन बिजली की आंखमिचौली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बंद रहने से ब्रॉडबैंड सेवाएं बाधित रही। उधर, बिजली बोर्ड के एसई एसके शर्मा ने बताया कि मुख्य लाइन से बिजली बंद है। उसको रिस्टोर करने का काम चल रहा है।