{"_id":"62c3311e1ef1fa771a06d15d","slug":"1144-students-appeared-in-unversity-exam-rampur-news-mbd4335591161","type":"story","status":"publish","title_hn":"1144 परीक्षार्थियों ने दी रुहेलखंड विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1144 परीक्षार्थियों ने दी रुहेलखंड विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में 1144 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जबकि, 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए संपन्न हुई।
सोमवार को राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में प्रथम पाली में एमए और एमएससी गणित विषय की परीक्षा थी। इस विषय के लिए 53 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष गृह विज्ञान, बीएससी द्वितीय वर्ष जंतु विज्ञान और भौतिक विज्ञान के साथ एमए फाइनल हिंदी और एमएससी फाइनल भौतिक और रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा थी। जिसमें पंजीकृत 679 परीक्षार्थियों में से 658 ने परीक्षा दी। इस तरह से दूसरी पाली में 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
तृतीय पाली में बीए फाइनल दर्शन शास्त्र, बीएससी फाइनल जंतु विज्ञान और भौतिक विज्ञान, एमए प्रथम संस्कृत और एमए फाइनल अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 448 परीक्षार्थियों में से 437 ने परीक्षा दी। इस पाली में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि सोमवार को कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करने नहीं पकड़ा जा सका।