{"_id":"59dd1ea24f1c1bd9538b6bd5","slug":"101507663522-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार न देने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार न देने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश, रिपोर्ट
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
कार न देने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश, रिपोर्ट
रामपुर। दहेज में कार न देने पर एक विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की। डायल 100 को सूचना देने के बाद पुलिस ने उक्त विवाहिता को ससुराल से निकाला और उसका इलाज कराया। मामले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मिलक निवासी निवासी कुर्बान अली की बेटी फरजाना का निकाह शहजादनगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर गांव में अहमद हसन के साथ वर्ष 14 में हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद ससुराली दो लाख रुपये व आल्टो कार न देने पर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसको लेकर कई दफा पंचायत भी हुई। उसके भाई ने पचास हजार रुपये निकाह के बाद पंचायत में दिए थे। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि पांच अक्तूबर को उसके साथ मारपीट की गई साथ ही उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग के हवाले करने की कोशिश की। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उसके भाई को सूचना दी,जिसके बाद डायल 100 की मदद से उसे ससुराल से बाहर निकाला गया। बाद में अस्पताल में इलाज भी कराया गया। अब इस मामले में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर महिला थाने में पति अहमद हसन के साथ ही कुल नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।