{"_id":"5871195d8055c18602a0c8ea4b85dbd0","slug":"rampage-in-gazipur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर जेल में हवाई फायरिंग, कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर जेल में हवाई फायरिंग, कैदी की मौत
अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 15 Feb 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल की बैरक नंबर तीन में शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे चेकिंग के दौरान मोबाइल चार्जर पकड़े जाने पर जेल प्रशासन और कैदी आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर संघर्ष हुआ।
विज्ञापन
चार्जर तोड़कर फेंकने से नाराज कैदियों ने प्रभारी जेलर विजय कुमार पांडेय की पीटते हुए उनका सिर फोड़ दिया। उनको बचाने के लिए पहुंचे दो बंदी रक्षकों की भी कै दियों ने जमकर पीटा।
विज्ञापन
मामले को संभालने के लिए बंदीरक्षकों ने हवाई फायरिंग की। इसमें गोली लगने से एक कैदी विश्वनाथ प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गाजीपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जेल में संघर्ष के दौरान साथी के घायल होने पर कैदी एकजुट हो गए और पथराव करते हुए प्रभारी जेलर सहित सभी बंदी रक्षकों को जेल से खदेड़ दिया। कैदियों ने कार्यालयों में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए कागजात फाड़कर फेंक दिए।
बाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद स्थिति पर काबू पाया। एहतियातन जेल में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ रामअवतार का कहना था कि जेल में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के पीछे कारण क्या रहा है, इसकी मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।