फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth who went for a holy dip in the Ganges goes missing.

Raebareli News: गंगा स्नान के लिए निकला युवक लापता

Sat, 12 Sep 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 12 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Youth who went for a holy dip in the Ganges goes missing.
सरेनी। फतेहपुर के हुसेनगंज क्षेत्र निवासी अरुण कुमार (35) बृहस्पतिवार सुबह गंगा स्नान की बात कहकर गेगासो गंगाघाट गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह घाट के सार्वजनिक शौचालय के पास उनकी बाइक खड़ी मिली। बाइक में चाबी लगी थी और सीट पर पॉलीथिन में पैंट रखी थी। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


अरुण ने घाट का वीडियो मोबाइल स्टेटस पर लगाया है। शुक्रवार सुबह नौ बजे उनका मोबाइल कुछ देर के लिए स्विच ऑन हुआ। इससे उनके सकुशल होने की उम्मीद जगी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुधीर पांडेय ने बताया कि पत्नी रेशमा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed