फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth sleeping on cot bitten by snake; dies

Raebareli News: चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने काटा, मौत

Wed, 12 Aug 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 12 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth sleeping on cot bitten by snake; dies
सतांव। भागीखेड़ा मजरे कोंसा गांव में सोमवार रात चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। गांव निवासी अनुज कुमार (24) पुत्र सोहनलाल कृष्णपुर ताला में हेयर सैलून की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


शाम को दुकान बंद कर घर आए और खाना खाकर सो गए। तड़के करीब चार बजे अनुज के कंधे के पास सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद उसे दर्द हुआ, तो उसने परिजनों की जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी जतुवा टप्पा ले जाया गया। तबीयत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल के बाद एम्स रेफर किया गया, जहां अनुज की मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बेटे की शादी पांच दिसंबर को होनी थी। इसको लेकर तैयारियां चल रही थी। अचानक हुई मौत से घर वालों में रोना पीटना मचा है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया युवक को सांप काटने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed