{"_id":"690655f9b9f5b23a2a0ba164","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-e-rickshaw-raebareli-news-c-101-1-slp1006-143959-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ई रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ई रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत
Sun, 02 Nov 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पूरे नौबतलाल मजरे ऊंचाहार देहात निवासी पवन कुमार (35) पुत्र शीतला प्रसाद गुजरात में रहकर किसी कंपनी में काम करता थे। दो दिन पहले ही वह घर आए थे। शनिवार की सुबह वह किसान सम्मान निधि का फार्म जमा करने के लिए ब्लाॅक जा रहे थे। इस दौरान प्रपत्रों की फोटो काफी कराने के लिए नगर के बस स्टाॅप से पैदल ही सड़क पार करने लगे। इसी दौरान ब्लाॅक की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ई रिक्शा चालक वाहन के साथ मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पवन को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी से परिवार में मातम पसर गया। घरवालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल टक्कर मारने वाले ई रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विकास वाजपेयी