{"_id":"62bb3e2a95d197708376b07e","slug":"youth-died-in-accident-raibaraily-news-lko6372583148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से उछलकर गिरे युवक को वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से उछलकर गिरे युवक को वाहन ने कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात बाइक से उछलकर गिरे युवक को पीछे से आ रहे वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
मृतक अपने दोस्त के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में गया था, जहां से दोनों लौट रहे थे। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र के मोती का पुरवा गांव निवासी सुखदेव (35) गांव के रहने वाले दोस्त धीरेंद्र (30) के साथ सोमवार शाम लखनऊ जिले के ही कल्ली पश्चिम में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे।
धीरेंद्र बाइक चला रहा था, जबकि सुखदेव पीछे बैठा था। चुरूआ मंदिर के निकट पीछे बैठा सुखदेव बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। बाइक के पीछे आ रहे वाहन ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
एनएचआई की एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।