{"_id":"6ad12a156ba430a8d908c3e9","slug":"young-womans-condition-deteriorates-on-train-admitted-to-chc-raebareli-news-c-13-1-lko1038-1969079-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रेन में युवती की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रेन में युवती की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती
Fri, 16 Oct 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। लखनऊ के बिठौली स्थित आईएम तिराहा निवासी स्वाती चतुर्वेदी (25) बुधवार शाम त्रिवेणी एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार होकर अपनी बड़ी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने सिंगरौली जा रही थीं। रायबरेली से ट्रेन आगे बढ़ने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों ने रेलवे के टोल फ्री नंबर पर इसकी सूचना दी। कंट्रोल रूम ने ऊंचाहार आरपीएफ को युवती की मदद करने के निर्देश दिए।
ट्रेन के ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने युवती को नीचे उतारा और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। आरपीएफ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर युवती को सीएचसी पहुंचाया गया था। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।