{"_id":"6a4aaf7a7634fa00c2031e1b","slug":"young-woman-dies-of-electric-shock-while-plastering-raebareli-news-c-101-1-slko1031-162021-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लिपाई करते समय करंट से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लिपाई करते समय करंट से युवती की मौत
Mon, 06 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। घर की लिपाई करते समय करंट लगने से रविवार को युवती की मौत हो गई। इससे परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के वार्ड नंबर एक के मोहल्ला टंटापुर निवासी हरिलाल की बेटी खुशबू मौर्य (18) सुबह करीब आठ बजे कच्चे मकान में लिपाई कर रही थी।
बिजली का तार जमीन पर पड़ा था। इससे जमीन पर करंट उतर रहा था। इसी दौरान खुशबू को करंट लग गया। परिजन आननफानन में उसे सीएचसी डीह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। खुशबू घर में सबसे छोटी थी।
पिता चंडीगढ़ शहर में परिवार के भरण पोषण के लिए नौकरी करते हैं। घटना से परिजन गमगीन हैं। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि करंट लगने से युवती की जान गई है।