फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young man drowned while bathing in the river with his companions, died

साथियों के साथ नदी में स्नान करते समय युवक डूबा, मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned while bathing in the river with his companions, died
बछरावां-खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र के शिवपुर हुसेनाबाद निवासी एक युवक सोमवार को बछरावां थाना क्षेत्र में शिव मंदिर पर दर्शन करने गया था। दर्शन करने से पहले वह सई नदी में साथियों के साथ स्नान करने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के गांव शिवपुर हुसेनाबाद निवासी सुरेंद्र कुमार लोधी (18) पुत्र शिवराज लोधी अपने गांव के ही गुड्डू, अनुज, विमल, मिंटू आदि कई युवकों के साथ बछरावां क्षेत्र के भंवरेश्वर शिव मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। दोपहर को सुरेंद्र मंदिर पहुंचा और साथियों के साथ सई नदी में नहाने लगा। नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का भी काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक सुरेंद्र कुमार पूरी तरह से डूब गया था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुरेंद्र कुमार ने पिछले साल इंटर की परीक्षा पास की थी। इस समय वह पिता के साथ खेत में हाथ बंटा रहा था। उसके पिता शिवराज, मां निर्मला, बहन किरन, कमला, शिवकांती, उमाकांती, सुमन, चेतना, सोनालिका तथा भाई सुमित कुमार और शिवम का रो-रोकर हाल बेहाल है। बछरावां थानाध्यक्ष जगदीश यादव का कहना है कि लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरमुवा का साग तोड़ने गई महिला का नाले में मिला शव
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के नाले में केरमुवा (सब्जी) का साग तोड़ने गई महिला अचानक लापता हो गई। घर वालों ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने नाले में महिला का शव उतराते देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान राजरानी के रूप में हुई। इलाकाई लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

पूरेसतन का पुरवा मजरे नेरथुवा गांव की रहने वाली राजरानी (60) घर में सब्जी बनाने के लिए केरमुवा का साग तोड़ने रविवार की शाम नाले की तरफ गई थी। घर नहीं लौटी तो परिजन रातभर उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे नाले में शव उतराता मिला। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि मृतका के पति रामराज का कहना है कि पत्नी की पानी में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed