{"_id":"6a97262226f24f5b1c05ca24","slug":"woman-in-labor-flees-delivery-room-gives-birth-at-hospital-gate-raebareli-news-c-101-1-rai1002-166525-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रसव कक्ष से भागी प्रसूता, अस्पताल गेट पर प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रसव कक्ष से भागी प्रसूता, अस्पताल गेट पर प्रसव
Wed, 02 Sep 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़। सीएचसी शिवगढ़ में मंगलवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक प्रसूता प्रसव कक्ष से भाग कर अस्पताल गेट पहुंच गई। जहां पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
बेड़ारू गांव की किरण (23) पत्नी राहुल लोधी को आशा बहू मिथिलेश सिंह मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल लाई थीं। जांच के बाद उसे शाम को बुलाया गया। शाम 4:30 बजे वह पति, सास-ससुर और आशा बहू के साथ दोबारा आई। उसे भर्ती कर प्रसव कक्ष ले जाया गया।
प्रसव के दौरान दर्द होने से किरण ने स्टाफ नर्स और आया को धक्का दिया और भागकर अस्पताल गेट के पास पहुंची। वहीं उसका प्रसव हो गया। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनमोल और स्टाफ नर्स पुष्पा ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार शुक्ल ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।