फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wife beaten to death without leaving home

बिना बताए घर से जाने पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 03 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death without leaving home
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार की सुबह घर की चारपाई पर महिला मृत अवस्था में पाई गई और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसका पति ही महिला की पिटाई कर रहा था।
विज्ञापन

वीडियो वायरल की जानकारी होने पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मानें तो बिना बताए घर से कहीं जाने पर पति ने महिला की पिटाई की थी। मुह से झाग निकलने से आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ भी खाया था। जहरीला पदार्थ स्वयं खाया या फिर पति ने उसे खिलाया, इसकी पुलिस पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मढ़ा का पुरवा मजरे कोरिहर गांव निवासी धर्मराज (38) पुत्र बसंतलाल का विवाह करीब दस साल पहले देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के पूरे दाखिला गांव की रहने वाली संगीता (35) से हुआ था। विवाह के बाद कुछ वर्ष सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बीत कुछ समय से दोनों के बीच आपसी विवाद को लेकर बात-बात पर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति धर्मराज के मुताबिक संगीता पाँच दिन पहले उसको बताएं बिना कहीं चली गई थी। मंगलवार को संगीता घर वापस आई तो उसने इसकी वजह पूछी। इस पर पत्नी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
इसी बात को लेकर तकरार इतनी बढ़ी कि पति ने संगीता की पिटाई कर दी। बुधवार की सुबह संगीता चारपाई पर मृत अवस्था में पाई गई। उसके मुह से झाग निकल रहा था। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानेदार कुंवर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पति की ओर से मृतका की पिटाई की जा रही थी। इस पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय का कहना है कि सोशल वीडियो पर पति के पत्नी की पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने पर पति को हिरासत में लेकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
महिला के मुह से झाग भी निकल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि उसने जहरीला पदार्थ खाया था या नहीं। मृतका के परिवारीजनों को घटना की सूचना दी गई है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की पूछताछ में मृतका के छह वर्षीय बेटे विशाल ने बताया कि घर आने के बाद मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे मां की हालत बिगड़ गई थी। बुधवार की सुबह मां की मौत हुई। बेटे ने पुलिस को घर में वह स्थान भी दिखाया, जहां उसकी मां संगीता ने जहरीला पदार्थ खाया था। घटना के बाद से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed