फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Widening work of Khajuri-Ambara road stalled, people helpless

खजूरी-अंबारा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य ठप, बेहाल लोग

Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Widening work of Khajuri-Ambara road stalled, people helpless
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में खजूरी-अंबारा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अधूरा पड़ा है। गिट्टी और मिट्टी डाल देने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ठेकेदार भी अंजान है। इससे लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि छह माह से काम बंद है।
विज्ञापन

खजूरी-अंबारा संपर्क मार्ग से होकर गौरा, बरई, अंबारा मथई, खजूरी, पूरे बखत का पुरवा, पूरे बारिन, बेही खोर, पूरे बखत आदि गांवाें के करीब 10 हजार लोग इस मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात ये है कि इसी मार्ग पर सीएचसी भी है। इससे अक्सर भीड़ रहती है। लगभग 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर गिट्टी डालकर ठेकेदार लापता हो गया। रास्ता उबड़-खाबड़ है।
आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार काफी दिनों से सड़क बनाने नहीं आया। मार्ग बदहाल होने के कारण अस्पताल जाने वाले मरीजों को पूरे इच्छा सिंह अलावलपुर घूमकर लगभग 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।

ग्रामीण सोनू दीक्षित, शिवम, मनोज शुक्ला, शैलेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता ने बताया कि मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाना था। ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर भाग गया। इससे हम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता का कहना है कि जल्द ठेकेदार से बात करके मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed