फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water entered houses due to Narendrapur Minor Cut

नरेंद्रपुर माइनर कटी घरों में घुसा पानी

Fri, 15 Jul 2016 11:15 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 15 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Water entered houses due to Narendrapur Minor Cut
पूरे सिकरवारन मजरे रायपुर टप्पा हवेली के पास नरेंद्रपुर माइनर कटने से गांव में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक के पूरे सिकवारन मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव के पास गुरुवार की रात नरेंद्रपुर बाईं माइनर की पटरी कट गई। माइनर का पानी एक दर्जन से अधिक घरों में घुस गया। पूरी रात लोगों ने जाग कर बिताई। सूचना के बावजूद शुक्रवार की सुबह तक जब कोई अफसर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने खुद कटी हुई पटरी को बांधा। अफसरों की उदासीनता से ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। 
विज्ञापन


बेलापोषक गंग नहर से निकली नरेंद्रपुर बाईं माइनर पूरे सिकवारन मजरे रायपुर टप्पा गांव के पास देर रात कट गई। पानी गांव तक पहुंचा तो लोगों का इसका पता चला। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


धीरे-धीरे पानी लोगों के घरों में घुस गया। शिवशंकर, रामसजीवन, रामआसरे, प्रमोद कुमार, रामखेलावन, रज्जनलाल समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घरों में घुस गया। इससे घरों में रखे, कपड़े और अनाज समेत अन्य सामान बर्बाद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तक जब कोई अफसर या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो मजबूरन ग्रामीणों को पटरी बांधने के लिए आगे आना पड़ा। लोगों ने मिलकर माइनर की कटी पटरी बांधी। यही नहीं, घरों के अंदर और दरवाजे पर भरे पानी को निकालने में भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed