{"_id":"67eee2f17df758fe310b5ccf","slug":"villages-will-be-developed-with-rs-35-crore-raebareli-news-c-101-1-slp1006-130294-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: साढ़े तीन करोड़ से होगा गांवों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: साढ़े तीन करोड़ से होगा गांवों का विकास
Fri, 04 Apr 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2025-26 में लगभग साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्य होंगे। बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में चर्चा के बाद प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी में अनियमितता का मुद्दा छाया रहा। ग्राम प्रधानों ने ठेकेदारों पर पाइप लाइन का काम अधूरा छोड़ने व इंटरलाकिंग तोड़ने के बाद मरम्मत न कराने का आरोप लगाया।
ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्य ने जांच कराने व जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। अरखा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष पांडेय ने मुख्य मार्ग श्रीराम पब्लिक स्कूल तक सड़क व नाली बनवाने की मांग की। ग्राम प्रधान दौलतपुर आरती मौर्य, सराय भान के राजकुमार, रामसांडा के जगन्नाथ मौर्य व जसौली के ग्राम प्रधान शमशाद ने गांव में नाली, खड़ंजा व इंटरलाकिंग लगाने का प्रस्ताव दिया। होरैसा ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने पेयजल के लिए गांव में सोलर पंप लगवाने की मांग की।
सीएचसी के स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी ने सीएचसी की बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने का अनुरोध किया। बैठक में बीडीओ कामरान नेमानी, प्राविधिक सहायक शिव प्रसाद चौरसिया, सुरेंद्र पांडेय व सीडीपीओ सत्यजीत सिंह ने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
बैठक में बिजली निगम व शिक्षा विभाग से किसी अधिकारी के न आने पर ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ कामरान नेमानी से दोनों विभागों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने को कहा। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत आई शिकायतों की जांच के लिए दो एडीओ व ग्राम पंचायत की तीन सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया है।