फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vigilance team arrested Gram Panchayat officer red handed while taking bribe of 50 thousand In Raebareli

Raebareli News: विजिलेंस टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथ धरा, अपने साथ ले गई लखनऊ

Fri, 20 Jun 2025 07:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 07:19 PM IST
सार

डलमऊ विकासखंड ऑफिस में विजिलेंस टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। निर्माण सामग्री के आपूर्तिकर्ता का पेमेंट करने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे थे। टीम उसे अपने साथ लखनऊ ले गई। 

विज्ञापन
vigilance team arrested Gram Panchayat officer red handed while taking bribe of 50 thousand In Raebareli
घूस लेते ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमचंद रावत गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमचंद रावत को 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसे खंड विकास अधिकारी कार्यालय से पकड़ा गया है। टीम आरोपी को पकड़ने के बाद लखनऊ लेकर चली गई।

विज्ञापन


बताया गया कि डलमऊ विकासखंड के तेरुखा ग्राम में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमचंद रावत ने विकास कार्यों में लगने वाली निर्माण सामग्री के आपूर्तिकर्ता राज ट्रेडर्स से भुगतान करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी। निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता का लगभग दो लाख रुपये का भुगतान शेष है। आपूर्तिकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से शिकायत की थी।

विज्ञापन

टीम संबंधित दस्तावेज भी अपने साथ ले गई

टीम ने गोपनीय जांच कराई गई तो मामला सही मिला। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने खंड विकास कार्यालय में जाल बिछाया। ग्राम विकास अधिकारी प्रेमचंद रावत घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम संबंधित दस्तावेज भी अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम उसे अपने साथ लखनऊ ले गई

डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। लेकिन, आरोपी को थाने में नहीं लाया गया है। टीम उसे अपने साथ ले गई है। आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी डलमऊ के संतपुर गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed