{"_id":"57000ff14f1c1b887ff00211","slug":"vc-tested-in-the-exam-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने महाविद्यालयों में जांची परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने महाविद्यालयों में जांची परीक्षा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को एफजी कॉलेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण करते कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति जेबी वैसंपायन ने शनिवार को जिले के सात महाविद्यालयों में पहुंचकर परीक्षा की स्थिति को देखा। कई स्कूलों में व्यवस्था अच्छी मिलने पर संतोष जताया। कुछ स्कूलों में अव्यवस्था मिलने पर सुधार लाने के निर्देश भी दिए।
कुलपति जेबी वैसंपायन शनिवार सुबह जिले में कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने शहर क्षेत्र के फिरोज गांधी महाविद्यालय, सत्यमित्रानंद महाविद्यालय, रामेश्वर बाजपेयी महाविद्यालय के साथ सर्वोदय पीजी कॉलेज सलोन, वीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय ऊंचाहार में परीक्षा का जायजा लिया।
इसके बाद वे पंचशील पीजी कॉलेज इटौरा बुजुर्ग पहुंचे। यहां परीक्षा की व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने भ्रमण रजिस्टर में व्यवस्था के संबंध में लिखा भी है। उन्होंने प्राचार्य डॉ. राजेश सोनकर, डॉ. श्रीकांत पांडेय व अन्य स्टाफ की तारीफ करते हुए आगे और बेहतर काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, कुलपति ने दयानंद पीजी कॉलेज में परीक्षा को जांचा। व्यवस्था ठीक मिलने पर प्रसन्नता जताई। प्राचार्य डॉ. रामनरेश व अन्य लोग मौजूद रहे।