{"_id":"62dd9554ad76f23d16103f91","slug":"vaccination-raibaraily-news-lko6409858112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचने के लिए जरूर लगवाएं बूस्टर डोज : स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचने के लिए जरूर लगवाएं बूस्टर डोज : स्मृति ईरानी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण करने के दौरान जानकारी लेती केन्द्रीय मंत्री।
- फोटो : RAIBARAILY
परशदेपुर (रायबरेली)। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं।
उन्होंने सलोन विधानसभा क्षेत्र के नसीराबाद सीएचसी में कोविड-19 बूस्टर डोज मेगा कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग जरूर बूस्टर डोज लगवाएं।
मेगा कैंप का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में लगाए गए स्टालों पर जाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य व्यवस्था आदि का जायजा लिया।
उन्होंने बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित अन्नप्रासन कार्यक्रम में बच्चों को खीर खिलाई व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की।
वहीं पहला बूस्टर डोज लगवाने के लिए बैठे भिटहा निवासी राम अभिलाख से बात की। स्मृति ने उनसे पूछा भैया मास्क क्यों नहीं लगाएं। इस पर वह मुस्कुराने लगे तो अस्पताल की एएनएम ने मास्क दिया।
विज्ञापन
बूस्टर डोज लगने के बाद राम अभिलाख वह उसकी पत्नी राम दुलारी को अपने साथ ले जाकर दीप प्रज्ज्वलित कराया। एएनएम अनीता से भी दीप प्रज्ज्वलित कराया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मध्याह्न भोजन योजना आदि का लाभ सभी पात्रों को दिलाया जाए। सीएचसी में आने वाले मरीजों व लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराते हुए बेहतर इलाज किया जाए।
नसीराबाद सीएचसी अधीक्ष्क डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि 48 हजार डोज लगाने का लक्ष्य है। आज 150 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। 15 लोगों को गोल्डन कार्ड दिए गए। इस मौके पर सलोन विधायक अशोक कुमार, डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, अनिल पांडेय, डॉ. मोहित सिंह, डॉ.अर्पित कक्कड़, शैलेश सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, शोभा, शिप्रा यादव मौजूद रहीं।
दीदी बेटी के साथ छींटाकशी की, शिकायत पर थाने से भगाया
नसीराबाद सीएचसी में मेगा कैंप का उद्घाटन करने के बाद स्मृति ईरानी जाने लगी। इसी दौरान अपनी बेटी को लेकर रोते हुए नसीराबाद के एक गांव निवासी युवक कार के पास आकर रोने लगा।
केंद्रीय मंत्री ने गाड़ी का गेट खोलकर पूछा, क्या बात है। पीड़ित ने कहा कि दीदी शनिवार शाम पांच बजे गांव के ही एक पड़ोसी युवक ने हमारी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब इसका विरोध किया तो अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की।
शिकायत लेकर रात में एक बजे जब थाने गया तो वहां मौजूद पुलिस ने भगा दिया। यह सुन केंद्रीय मंत्री ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को बुलाया और कहा इस मामले को देखो और जांच कर कार्रवाई करें। मौजूद डॉक्टरों से पीड़ित का इलाज कराने का निर्देश दिया। आननफानन चिकित्सकों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।