फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   v

350 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2022 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
v
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज पुलिस ने रविवार को दो गांवों में छापा मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कई मौके से भाग गए। एसडीएम सदर शिखा शंखवार, गुरुबख्शगंज थानेदार देवेंद्र सिंह भदौरिया ने पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के गोझरी और आशापुर गांव में छापा मारा।
विज्ञापन

यहां पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पुलिस टीम ने शराब की भट्टियां को फोड़ दिया। थानेदार ने बताया कि मौके से 30 क्विंटल लहन नष्ट की। साथ ही 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से गोझरी गांव की रहने वाली गुड़िया पत्नी कमलेश, केकती पत्नी रामू, सुमन पत्नी रामनरेश को पकड़ा गया। एसडीएम सदर ने बताया कि दिवाली के मौके पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी। सूचना मिलने पर थानेदार के साथ मिलकर छापामारी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed