{"_id":"6a2468b09f7d5f2ecf00f57b","slug":"uproar-over-death-of-old-woman-in-chc-fir-raebareli-news-c-101-1-slko1033-159722-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सीएचसी में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सीएचसी में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, एफआईआर
Sun, 07 Jun 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ। सीएचसी में शुक्रवार रात वृद्धा की मौत के बाद परिवार के लोगों का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान चिकित्सक व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों और चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ के बीच गाली गलौज के साथ धक्का मुक्की होने लगी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। चिकित्सक की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डलमऊ कोतवाली के रामपुर बरारा गांव निवासी बूढ़ा देवी (60) को गंभीर हालत में शुक्रवार की रात सीएचसी डलमऊ लाया गया। परिजनों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद करीब आधे घंटे तक कोई चिकित्सक मरीज को देखने नहीं आया। वृद्ध तड़पती रहीं और कुछ देर बाद पहुंचे चिकित्सक ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत की घोषणा होते ही परिजन आक्रोशित हो गए। चिकित्सक पर लापरवाही बतरने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते परिजनों और चिकित्सक व स्टाफ के बीच गाली गलौज के साथ धक्कामुक्की होने लगी।
कोतवाली कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि चिकित्सक डॉ. संजीव राय की शिकायत के आधार पर राम बहादुर यादव, रामविलास व अमरेंद्र बहादुर के साथ चार व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ अभद्रता, मारपीट व गाली गलौज आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।