फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Unnao won the overall championship

Raebareli News: उन्नाव ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Unnao won the overall championship
गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रांतीय विज्ञान मेले में सफलता अर्जित करन
रायबरेली। विद्या भारती की ओर से आयोजित अवध प्रांत के तीन दिवसीय 24वें प्रांतीय विज्ञान मेले का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मेले में अवध प्रांत के 12 जिलों से आए छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्नाव जिले ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। लखीमपुर खीरी दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान के ज्ञान को बढ़ाने के साथ इसे जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी ऊंचाहार के एजीएम (मानव संसाधन) पंकज और प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष विश्वमोहन ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 42 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन सभी का चयन क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रांतीय विज्ञान मेले में शिशु वर्ग से तरुण वर्ग तक के 362 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि प्रांतीय विज्ञान प्रमुख संतोष कुमार सिंह ने मेले की आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर राजेश वर्मा, विमल तलरेजा, उत्तम मिश्र, गोपाल राम मिश्र, सुरेश सिंह और अचल नारायण गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed