फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uncontrollable tractor-trolley trampled three workers riding a bike

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन श्रमिकों को रौंदा, मौत

Tue, 28 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor-trolley trampled three workers riding a bike
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन श्रमिकों को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से लोग आक्रोशित हो गए।
सभी ने आरोप लगाया कि श्रमिकों की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंचीं सीओ सदर वंदना सिंह और थानेदार यशकांत सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंटें लदीं थीं।
विज्ञापन

भदोखर के मुलिहामऊ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (25), भारत (32) और फूलचंद्र उर्फ ललन (35) मजदूरी करते थे। तीनों बाइक पर ट्रिपलिंग कर हनुमानगंज बाजार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से सामान खरीदकर लौट रहे थे। बताते हैं कि शाम करीब 6 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटें लादकर रायबरेली से परशदेपुर की तरफ जा रही थी।
भुएमऊ गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे बाइक सवार श्रमिकों को रौंद दिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया।
हादसे में धर्मेंद्र, भारत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फूलचंद्र ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। परिवारीजनों ने श्रमिकों की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। खबर पाकर सीओ व थानेदार भी पहुंच गए।
पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सभी को किसी तरह शांत कराया। सीओ का कहना है कि हादसे में श्रमिकों की मौत हुई है। तहरीर पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed