फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Unannounced power cuts and line faults increased the trouble

Raebareli News: अघोषित कटौती व लाइन फॉल्ट ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 23 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 23 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts and line faults increased the trouble
जगतपुर क्षेत्र में निकली बिजली की लाइनें।
रायबरेली। गर्मी के तीखे होते तेवर ने जिले में बिजली की मांग भी बढ़ा दी है। कूलर व एसी के कारण बढ़ी खपत से मौजूदा समय में बिजली की मांग 250 मेगावॉट के पार पहुंच गई है। मांग बढ़ने के साथ ही ओवरलोड के कारण बढ़ी फाल्ट व अघोषित बिजली कटौती ने भी लोगों की दुश्वारी बढ़ा दी है। उमस भरी गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने की परेशानी से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में 24 और ग्रामीण अंचलों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। एक सप्ताह पहले बिजली की मांग 240 मेगावाट थी, सोमवार को यह मांग 260 मेगावाट पहुंच गई है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आने-जाने का कोई तय समय नहीं है।
विज्ञापन


दिन में महज एक दो घंटे ही बिजली मिल रही है। कभी शाम पांच तो कभी छह बजे बिजली आती हैं। सोमवार की रात 9.30 बजे से 10.30 बजे तक हुई अघोषित कटौती के बाद रात 11 बजे से फिर बिजली गुल हो जाने से लोगों को उमस भरी गर्मी में रात जाग कर काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी और मच्छरों ने छीना चैन
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से ग्रामीणों की नींद हराम है। जगतपुर के रामप्रसाद, लालगंज मनीष कुमार, गदागंज के रामसिंह यादव ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी अघोषित कटौती शुरू हो गई है। बिजली नहीं आने से गर्मी और मच्छरों से लोग सो नहीं पा रहे हैं।


डलमऊ ट्रांसमिशन का नहीं उठता सीयूजी नंबर
डलमऊ ट्रांसमिशन से 10 विद्युत उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति होती है। ट्रांसमिशन के कर्मचारी सीयूजी नंबर कभी नहीं उठाते। रात में अघोषित कटौती होने पर यह भी नहीं पता चल पाता कि बिजली कब तक आएगी। अवर अभियंता अक्सर ट्रांसमिशन से गायब रहते हैं। इसकी वजह से कर्मचारी निरंकुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed