फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ultrasound by E slip

रायबरेली: ई-पर्ची बनवाएं, माहभर में कहीं भी जांच कराएं

Fri, 10 Feb 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 10 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
ultrasound by E slip
ऊंचाहार (रायबरेली)। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अब गर्भवती महिलाओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। ई-पर्ची के जरिये वह माहभर में किसी भी निजी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड जांच करा सकेंगी। अपर निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं एवं परिवार कल्याण) डॉ. जीएस बाजपेई ने गुरुवार को सीएचसी में ई-पर्ची व्यवस्था शुरू कराई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पहले दिन 39 महिलाओं को ई-पर्ची दी गई।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की नौ तारीख को सीएचसी में जांच शिविर लगता है। शिविर में आने वाली महिलाओं को चिकित्सक जांच के बाद अल्ट्रासाउंड लिखते हैं। उन्हें उसी दिन सीएचसी के निकट की निजी पैथोलॉजी से निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा मिलती है। जांच का खर्च योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग उठाता था। भीड़ होने पर कई बार महिलाएं अल्ट्रासाउंड नहीं करा पाती थीं। इस आपाधापी से बचने व सहूलियत देने के लिए ई-पर्ची व्यवस्था लागू की गई है। अभी यह व्यवस्था सिर्फ ऊंचाहार सीएचसी में लागू की गई है।
विज्ञापन

ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि ई-पर्ची पाने वाली महिलाएं योजना से जुड़े निजी पैथोलॉजी सेंटरों से कहीं भी निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच करा सकती हैं। यह जांच ई-पर्जी जारी होने पर एक माह में किसी भी दिन कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर निदेशक ने सीएचसी का निरीक्षण भी किया। परिसर की सफाई, पेयजल के साथ ही वार्डों का हाल जाना। महिला वार्ड में प्रसूताओं व तीमारदारों से मिलने वाली स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं व महिला डाक्टर मान्या से सिजेरियन प्रसव के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परची मिलने के बाद महिलाएं संबंधित सेंटर पर एक माह में कभी भी जांच करा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed