फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two youths were stoned over a land dispute

Raebareli News: जमीन विवाद में दो युवकों पर पथराव

Tue, 10 Feb 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 10 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths were stoned over a land dispute
रायबरेली। झकरासी गांव में रविवार रात जमीन विवाद में दो युवकों की न सिर्फ पिटाई की गई, बल्कि उन पर पथराव किया गया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। पीडि़त की तहरीर पर ढाबा संचालक समेत 15 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


झकरासी गांव निवासी आदर्श सिंह के मुताबिक गांव के ही ढाबा संचालक समेत अन्य लोग रात 9:30 बजे उनकी पैतृक भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे थे। उनके बड़े भाई नीलेंद्र बहादुर सिंह और उनके मित्र आशुतोष कुमार ने विरोध किया तो सभी ने लाठी-डंडे, धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पथराव किया। उन्होंने भागकर जान बचाई, जबकि उनके भाई नीलेंद्र व दोस्त आशुतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि पीडि़त आदर्श की तहरीर पर ढाबा संचालक प्रदीप चौरसिया, प्रांंशु चौरसिया, देशराज चौरसिया, रंजीत चौरसिया, कुलदीप चौरसिया और 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed