फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two soldiers line spot in case of beating of army

फौजी की पिटाई के मामले में दो सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 13 Oct 2020 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two soldiers line spot in case of beating of army
रायबरेली। डीह थाने में फौजी के कथित पिटाई के मामले में एसपी श्लोक कुमार ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं रविवार को थाने बुलाए गए फौजी के समर्थकों ने न सिर्फ ग्राम प्रधान पति से गाली-गलौज की, बल्कि थानेदार और सिपाहियों से भी जमकर अभद्रता की।
विज्ञापन

खास बात ये है कि घटना के समय सलोन एसडीएम और सीओ मौके पर मौजूद थे। यह मामला रविवार का है, लेकिन मामले से संबंधित वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है।
डीह थाना क्षेत्र के पूरे धनी मजरे पोठई गांव निवासी राणा सिंह सेना में हैं और इस समय उनकी तैनाती श्रीनगर में है। फौजी का पड़ोस के ही शिवप्रकाश से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसमें 8 अक्तूबर को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने थाने बुलाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद फौजी ने थाने के दो सिपाहियों पर मारपीट करने व चार हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। इस पर जिलाधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित, सीओ रामकिसोर सिंह व बीडीओ सुषमा रविवार को जांच करने थाने पहुंची थीं। जहां पर फौजी व दूसरे पक्ष के शिवप्रकाश व उसकी पत्नी मालती व ग्राम प्रधान पति पोठई रामकुमार मिश्रा को बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया गया था।
फौजी के साथ लगभग आठ चार पहिया वाहनों से 40-50 लोग पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही थाने में बैठे ग्राम प्रधान पति के साथ अभद्रता की। उसके बाद फौजी के आक्रोशित साथियों ने थानाध्यक्ष जेपी यादव से अभद्रता कर पुलिस को किन्नर तक कह दिया।
मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी के समझाने के बाद फौजी के साथी मानें। इस मामले का सोमवार को वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वहीं एसपी श्लोक कुमार ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
फौजी राणा सिंह ने एसपी को पत्र देकर आरोप लगाया था कि डीह थाने में तैनात सिपाही विजय विश्वकर्मा व हरेंद्र सिंह ने उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि छोड़े जाने के नाम पर चार हजार रुपये की मांग की।
मामले में डीएम की तरफ से तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट में दोषी मिलने पर एसपी श्लोक कुमार ने कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
फौजी की पिटाई किए जाने के मामले में दोषी पाए जाने पर दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फौजी के साथ थाने गए युवकों के हंगामा किए जाने और पुलिस को किन्नर कहे जाने के वीडियो वायरल की जानकारी हुई है।

इस पूरे प्रकरण की जांच तीन सदस्यीय टीम कर रही है। इस मामले की रिपोर्ट भी आने पर थाने में हंगामा करने वाले और पुलिस कर्मियों को किन्नर कहने वाले युवकों को चिह्नित करके उनके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।- श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed