फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two medical stores without a pharmacist at the

बिना फार्मासिस्ट के चलते मिले दो मेडिकल स्टोर

Thu, 10 Nov 2016 12:36 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 10 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two medical stores without a pharmacist at the
medicine - फोटो : demo
जिले में बिना फार्मासिस्ट के ही मेडिकल स्टोर मनमाने तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। कैश मेमो और दवा का रखरखाव ठीक नहीं है। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने दो मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोरों से संदिग्ध दो दवाओं के नमूने भरे गए। दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया गया है। कई दुकानदार तो दुकानें बंद करके मौके से भाग खड़े हुए। औषधि निरीक्षक ने छतोह ब्लॉक क्षेत्र के सिंह मेडिकल स्टोर परैया नमकसार में छापा मारा।
विज्ञापन


यहां पर फार्मासिस्ट काम करते हुए नहीं पाया गया। कैश मेमो और दवा के रखरखाव की व्यवस्था ठीक नहीं थी। डेकडान बी टैबलेट की दवा संदिग्ध मिलने पर नमूना भरा। यह दवा सांस रोग से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के बाद औषधि निरीक्षक ने प्रताप मेडिकल स्टोर परैया नमकसार में छापा मारा। यहां पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। संचालक कैश मेमो नहीं दिखा सका। यहां से ऐंटीबायोटिक सिप्रोफ्लाक्ससीजन 250 टैबलेट का नमूना भरा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि दवाओं को जांच के लिए भेजा गया है। दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed